अटल बिहारी वाजपेयी जी भारत मां के सच्चे सपूत, राष्ट्र पुरुष, राष्ट्र मार्गदर्शक, सच्चे देशभक्त थे-रविन्दर कुशवाहा

आशीष बरनवाल जनहित जागरण

सलेमपुर,देवरिया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सलेमपुर समता निवास पर पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्व0 अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि मनाई गई।पूर्व सांसद रविन्दर कुशवाहा एवम भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। पूर्व सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कहा कि स्व0 अटल बिहारी वाजपेयी जी एक महान कवि, साहित्यकार व सफलतम राजनेता थे। भारतीय जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक के विस्तार को लेकर उन्होंने दिनरात मेहतन कर भाजपा को एक छोटे से पौधे से विशाल वटवृक्ष बनाने में अहम भुमिका निभाई। हम पार्टी में उनके योगदान को कभी नहीं भुला सकते। उन्होंने कहा कि पंडित अटल बिहारी वाजपेयी जी भारत मां के सच्चे सपूत, राष्ट्र पुरुष, राष्ट्र मार्गदर्शक, सच्चे देशभक्त थे। पंडित अटल बिहारी वाजपेयी जी एक अच्छे इंसान थे, जिन्होंने जमीन से जुड़े रहकर राजनीति की और ‘जनता के प्रधानमंत्री’ के रूप में लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई थी। एक ऐसे इंसान जो बच्चे, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों सभी के बीच में लोकप्रिय थे।


उक्त अवसर पर कन्हैया लाल जायसवाल,जयनाथ कुशवाहा गुड्डन,लोकसभा मीडिया प्रभारी अजय वत्स,बलबीर सिंह दादा,विनय पाण्डेय,संतोष पटेल,अजय तिवारी,अवधेश कुशवाहा,दुर्गेश पाण्डेय,अनूप उपाध्याय, दीपक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button