आयुषी की दसवीं पुण्यतिथि परिजनों ने गोकुलधाम वृद्ध आश्रम पर मनाया


संवाददाता गोरखपुर: गोरखपुर मुख्यालय से सटे श्रीपुरा निवासी ध्रुव सिंह और प्रभा सिंह की होनहार पुत्री एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय प्रताप सिंह की भांजी आयुषी का दस वर्ष पूर्व आज ही के दिन गोरखपुर शहर के पैडलेगंज चौराहे पर एक अनियंत्रित बस ने फुटपाथ पर खड़ी एक होनहार छात्रा को टक्कर मार दिया था, तभी से उनके परिजन हर वर्ष आज के दिन पुन्य तिथि का आयोजन करते हैं।
इस वर्ष इसका आयोजन गोकुल धाम वृद्धा आश्रम में उपस्थित सभी माताओं बहनों एवं बुजुर्गो के साथ मनाया गया परिजनों ने वहां भंडारे का आयोजन कर सभी को वस्त्र एवं मिष्ठान वितरित किया
पुन्य तिथि में आयुषी के छोटे भाई उत्कर्ष विक्रम सिंह आकर्ष सिंह, आर्य वीर सिंह,उदय वीर सिंह आयुषी की माता प्रभा सिंह, अनुपमा,रियंका सिंह, एकता सिंह, आर्षया सिंह, अराध्या सिंह,दैनिक जागरण के सुभाष, जनहित जागरण से शिव निषाद, टोलू सिंह,आरूष, एवं वृद्धा आश्रम के समस्त कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button