*चंडीगढ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिला बीपीएचओ प्रतिनिधिमंडल*

*चंडीगढ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिला बीपीएचओ प्रतिनिधिमंडल*


*बीपीएचओ ने दूसरी बार मुख्यमंत्री चुने जाने पर दी बधाई*


कृष्ण प्रजापति कैथल हरियाणा



भारतीय प्रजापति हीरोज आर्गेनाईजेशन (बीपीएचओ) का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिला और उन्हे दूसरी बार भाजपा का मुख्यमंत्री चुने जाने की बधाई दी। प्रतिनिधिमंडल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर मिठाई खिलाकर उनको जीत की बधाई दी। इस मौके पर बीपीएचओ के सह संस्थापक रमेश टाक व पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मामनचंद चेयरमैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगाकर इतिहास रचने का काम किया है। उन्होने कहा कि प्रदेश की जनता ने तीसरी बार भाजपा सरकार बनाकर ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है। इसके साथ-साथ उन्होंने पूर्व विधानसभा उप-सभापति रणबीर गंगवा को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि हरियाणा बनने के बाद से लेकर अब तक किसी अन्य पार्टी की सरकार को लगातार तीन बार सरकार बनाने का मौका नहीं मिला। यह जीत हरियाणा की जनता की आकांक्षाओं और भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों की जीत है। नायब सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास और सामाजिक समानता की दिशा में नए कदम उठाए जाएंगे। हमारी सरकार प्रदेश के हर वर्ग की भलाई के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा सरकार व पूर्व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जनकल्याणकारी नीतियों व सोच पर जीत की मोहर लगाने का काम किया है। इस अवसर पर मामनचंद चेयरमैन, रमेश टाक, राजेश तंवर, सुभाष तंवर, अनिल सिंहमार, राधेश्याम प्रजापति उपस्थित रहे, जो इसके बाद मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।भारतीय प्रजापति हीरोज आर्गेनाईजेशन (बीपीएचओ) का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिला और उन्हे दूसरी बार भाजपा का मुख्यमंत्री चुने जाने की बधाई दी। प्रतिनिधिमंडल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर मिठाई खिलाकर उनको जीत की बधाई दी। इस मौके पर बीपीएचओ के सह संस्थापक रमेश टाक व पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मामनचंद चेयरमैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगाकर इतिहास रचने का काम किया है। उन्होने कहा कि प्रदेश की जनता ने तीसरी बार भाजपा सरकार बनाकर ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है। इसके साथ-साथ उन्होंने पूर्व विधानसभा उप-सभापति रणबीर गंगवा को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि हरियाणा बनने के बाद से लेकर अब तक किसी अन्य पार्टी की सरकार को लगातार तीन बार सरकार बनाने का मौका नहीं मिला। यह जीत हरियाणा की जनता की आकांक्षाओं और भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों की जीत है। नायब सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास और सामाजिक समानता की दिशा में नए कदम उठाए जाएंगे। हमारी सरकार प्रदेश के हर वर्ग की भलाई के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा सरकार व पूर्व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जनकल्याणकारी नीतियों व सोच पर जीत की मोहर लगाने का काम किया है। इस अवसर पर मामनचंद चेयरमैन, रमेश टाक, राजेश तंवर, सुभाष तंवर, अनिल सिंहमार, राधेश्याम प्रजापति उपस्थित रहे, जो इसके बाद मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।

Back to top button