भाजपा हर बूथ पर 200 सदस्य बनाएगी=कामेश्वर सिंह

संवादाता संतकबीर नगर: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि संतकबीर नगर में पार्टी ने पांच लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने लक्ष्य को शत् प्रतिशत पूरा करें कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और कार्यों की जानकारी देकर नए सदस्य बनाए। प्रदेश अध्यक्ष शुक्रवार को भाजपा कार्यालय के सभागार में सदस्यता अभियान की कार्यशाला को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे उन्होंने कहा कि पूरे जोश के साथ आप सभी को संगठन प्रक्रिया को आगे बढ़ाना है। श्री सिंह ने कहा कि मिस काल द्वारा नमो ऐप पर और भाजपा की वेबसाइट पर जाकर सदस्यता ग्रहण किया जा सकता है कार्यशाला को जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, अध्यक्ष जगदम्बा श्रीवास्तव, विधायक अनिल तिवारी, विधायक गणेश चौहान, ने सम्बोधित किया। पार्टी कार्यालय पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय प्रताप सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया इसके पूर्व जनपद में प्रवेश करते ही जगह जगह किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अपने अध्यक्ष का स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button