मिहींपुरवा क्षेत्र में तेंदुआ का आतंक

मिहींपुरवा क्षेत्र में तेंदुआ का आतंक बेझा में चौथा तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में हुआ कैद

रामनिवास गुप्ता

बहराइच। कतर्नियाघाट के ककरहा वन रेंज के बेझा गांव में चौथा तेंदुआ पकड़ लिया गया है।

वन विभाग के लगाए गए पिंजरे में शनिवार सुबह लगभग 4:00 बजे,तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया।

बहराइच के कतर्नियाघाट के ककरहा वन रेंज के ग्राम बेझा गांव में वन विभाग ने दो दिन पहले ग्राम बेझा के पकड़िया पुरवा के पास पिंजरा लगाया।वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में शनिवार की सुबह-,लगभग 4 बजे एक तेंदुआ कैद हो गया।

यह इस गांव का चौथा तेंदुआ पिंजरे में कैद हुआ है ग्रामीणों ने बताया कि अभी तक राहत की सास नहीं मिली, है अभी भी दहशत का माहौल बना हुआ है जिससे किसानों ने कहा है कि गांव में अभी भी पिंजरे लगवाने के लिए वन विभाग से मांग करते हैं।

Related Articles

Back to top button