हंसिका सिंह के भजनों व जयकारे से भाव विभोर हुए भक्त

रुदौली, अयोध्या। रुदौली ब्लाक के ग्राम पारा पहाड़ पुर में मां दुर्गा पूजा पंडाल में आदि शक्ति माँ दुर्गा के जागरण का कार्यक्रम मशहूर भजन गायिका हंसिका सिंह जागरण पार्टी राजा छलिया झाकी ग्रुप पार्टी कानपुर के द्वारा किया गया जिसमें गायिका हंसिका सिंह के भक्ति भजनों से रातभर भक्त भाव विभोर रहे।मनमोहक झांकियो का प्रदर्शन किया गया।जिसमें श्री गणेश आरती, माता जी की झांकी, राधा कृष्ण,प्रभु श्रीराम दरबार , व हनुमानजी का भक्ति भाव आकर्षण का केंद्र रहा।शनिवार की रात रुदौली ब्लाक के पारा पहाड़ पुर गांव में स्थित नव दुर्गा पूजा पंडाल में नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है।भक्ति रस से सराबोर जगराते में भजनों की रसधार बही।माता जागरण व झांकी में भक्त जमकर झूमे। रातभर हुए इस धार्मिक आयोजन में मशहूर भजन हंसिका सिंह की अगुवाई व कलाकारों ने देवी भजनों की अमृतवर्षा से माहौल भक्तिमय कर दिया। भक्ति जागरण से पूर्व मां दुर्गा की आरती में दर्शक अशोक कसौधन (पूर्व चेयरमैन रुदौली) ग्रामवासी व भक्तजन डॉ.सत्यम सिंह ,भीम सिंह रुदौली मंडल अध्यक्ष विजय शंकर शुक्ल राजा ठाकुर प्रदीप रावत आदि दुर्गा पूजा समिति कार्यकर्ता अध्यक्ष राम अवध,रणवीर सिंह (पूर्व प्रधान) बलवीर सिंह शिववीर सिंह स्वामी जी श्याम लाल विपिन शर्मा कोटेदार,शिवम सिंह शाह आलम मोहमद सद्दाम भाई अन्य ग्रामीणों व समिति के पदाधिकारियों के साथ किया।इस मौके पर मशहूर भजन लोक गायिका हंसिका सिंह ने आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा भजन गाकर लोगों का मनमोह लिया। गायक ने मैया का दरबार निराला लगता है भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। कलाकारों ने जागरण के दौरान गणेश आरती,वीर बजरंगी और ,राधा कृष्ण सहित कई तरह की सजीव झाकियां पेश कर मां भगवती के विभिन्न स्वरूपों का दर्शन कराया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भक्ति भजनों का आनंद उठाया।
(तहसील संवाददाता अर्जुन भट्ट)

Related Articles

Back to top button