
प्रयागराज में सड़क निर्माण से संबंधित 04 कार्यों हेतु 103.52 लाख रूपये मंजूर

Lucknow प्रदेश सरकार ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 में त्वरित आर्थिक विकास योजना के अन्तर्गत जनपद प्रयागराज में सड़क निर्माण से संबंधित 04 कार्यों हेतु 103.52 लाख रूपये मंजूर किये हैं। मंजूर की गयी धनराशि जिलाधिकारी प्रयागराज के निवर्तन पर रखी गयी है।नियोजन विभाग ने इस संबंध में आवश्यक आदेश जारी कर दिये हैं। आदेशानुसार मंजूर की जा रही धनराशि नियमानुसार संबंधित जनपद के जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी द्वारा जिलाधिकारी की अनुमति से कोषागार से आहरित कर कार्यदायी संस्था को उपलब्ध करा दी जायेगी।

योजना के लिये मंजूर की गयी धनराशि ब्याज अर्जित करने केे उद्देश्य से आहरित कर बैंक/डाकघर में नहीं रखी जायेगी। यह धनराशि आवश्यकतानुसार आहरित कर व्यय की जायेगी और तदनुसार कार्यदायी संस्था को धनराशि अवमुक्त की जायेगी। कार्यों को मानकों के अनुरूप पूर्ण गुणवत्ता के साथ स्वीकृत लागत में ही पूर्ण किया जायेगा और लागत वृद्धि अनुमन्य नहीं होगी।