जाने देश-दुनिया से आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पर्यटन विभाग की रणनीति

देश-दुनिया से आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पर्यटन विभाग की नई रणनीति – जयवीर सिंह

लखनऊ: 02 अगस्त 2024उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) और राज्य राजमार्ग (एसएच) सहित अन्य प्रमुख मार्गों के किनारे स्थित 1001 ढाबों की सूची बनाई है। यहां विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित की जाएंगी। पर्यटन विभाग की ओर से 25 से 30 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाएगी। इसके अलावा, ढाबों का बड़ी कंपनियों के साथ कोलैबोरेशन कराया जाएगा। ताकि, पर्यटकों को इन कंपनियों के प्रोडक्ट भी ढाबों पर आसानी से मिल सकें। ढाबों पर काम करने वाले कर्मचारियों को अच्छे आतिथ्य-सत्कार के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।यह जानकारी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि पर्यटन क्षेत्र में उत्तर प्रदेश तेजी से विकास करने वाला राज्य है। यहां वर्ष 2023 में 48 करोड़ से अधिक पर्यटकों ने भ्रमण किया था। प्रतिदिन देश-दुनिया से लाखों लोग अयोध्या, काशी, मथुरा, बौद्ध स्थल सहित अन्य स्थानों पर पहुंच रहे हैं। राज्य में पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। विभाग का प्रयास है कि पर्यटकों को गंतव्य स्थल तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। पर्यटक कहीं घूमने जा रहे हैं तो सफर में ऐसे स्थल की आवश्यकता होगी, जहां आराम करने के साथ-साथ खाने-पीने सहित अन्य सुविधाएं गुणवत्तापूर्ण उपलब्ध हों।

पर्यटन विभाग इसी जरूरत को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में एनएच, एसएच सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर स्थित ढाबों को बुनियादी सुविधाओं से सुसज्जित करने की तैयारी है।पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने बताया कि पूरे प्रदेश के 1001 ढाबों की सूची तैयार की गई है। पर्यटन विभाग में उनका पंजीकरण किया जा रहा है।

इसके बाद ढाबा संचालकों द्वारा सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। उत्तर प्रदेश पर्यटन नीति 2022 के तहत कुल खर्च का 25 से 30 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। इसके अलावा, यहां काम करने वाले कर्मचारियों को एमकेआईटीएम द्वारा साफ-सफाई और आतिथ्य-सत्कार की ट्रेनिंग दी जाएगी।

कर्मियों को बताया जाएगा कि, जो भी पर्यटक यहां आते हैं वह हमारे अतिथि हैं। अतिथि को भगवान का दर्जा दिया गया है। इसलिए उनके साथ अच्छा व्यवहार होना चाहिए।

एनएच, एसएच सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर स्थित ऐसे ढाबा संचालक जो पर्यटन विभाग की सूची में शामिल नहीं हो सके हैं, वह मोबाइल नंबर-9532729982, 8009172326 पर कॉल कर सकते हैं या स्वयं नचजवनतपेउचवतजंसण्पद पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि देश-दुनिया से आने वाले पर्यटक हमारे अतिथि होते हैं। उनकी अच्छी तरह सेवा-सत्कार हमारा कर्तव्य है।

पर्यटन विभाग ढाबों में उच्च स्तरीय सुविधाएं विकसित करने के लिए उत्तर प्रदेश पर्यटन नीति-2022 के तहत सब्सिडी दे रहा है। ढाबा संचालकों को लाभ हेतु आगे आना चाहिए।

Related Articles

Back to top button