
लखनऊ। भरतपूरी बी तालकोटरा रोड, अंबेडकर नगर क्षेत्र से लगभग तीन चार पूर्व लापता हुए युवक का सुराग नहीं लगा है। युवक के पता नहीं लगने से परिजन परेशान हैं। पिता ने उसके लापता होने की तहरीर पुलिस को दी है। इसके बाद पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है। भरतपुरी बी के निवासी बसंत लाल यादव का पुत्र शिवम यादव (21 वर्ष) बुधवार की शाम 6 बजे अपने घर को काम करके लौट रहा था। वह इनकॉर्डियो राइट कंपनी में काम करता है। इसके बाद वह बुधवार की देर रात तक घर नहीं पहुंचा। जिसके बाद परिजन को चिंता हुई। उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। उसके मित्रों और उसके साथ काम करने वाले लोगों से भी उसके बारे में जानकारी की लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं हो सकी। रिश्तेदारी में भी परिजन ने उसकी पूछताछ की वहां से भी कोई पता नहीं लगा। जब शिवम का कहीं कोई पता नहीं लगा तो पिता बसंत लाल यादव ने उसके लापता होने की जानकारी पुलिस को देते हुए गुमशुदगी की तहरीर भी दी है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।(शशि यादव की रिपोर्ट)
