बहराइच जिलाधिकारी मोनिका रानी के आदेशानुसार और मुख्य विकास अधिकारी के कुशल नेतृत्व में और सरकार की प्राथमिकता को वरीयता देते हुए विकासखंड अधिकारी बलहा संदीप कुमार के अथक प्रयासों से लगातार गौशालाओं में गौवंशो की संख्या बढ़ रही है उसके साथ चारागाह हेतु भूमि उपलब्धता में वृद्धि दर्ज की गई है जिसके अंतर्गत अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल बंजरिया का नया निर्माण कराया गया है जिसमें कुल 198 गौ वंशो को संरक्षित किया गया है। अस्थाई गौशाला भटेटा में 8 गोवंशों और मझौवा भुलौरा में 22 गौवंशों की संख्या बढ़ाई गई है विकास खंड में मई से वर्तमान माह (अक्टूबर) तक कुल 222 गौवंशो की संख्या बढ़ाई गई है। सभी अस्थाई गौशाला में चारागाह हेतु भूमि की उपलब्ध और बोये गए क्षेत्रफल में भी वृद्धि हुई है जिसके अन्तर्गत मई में भूमि उपलब्धता 14.8 हेक्टेयर थी जिससे बढ़ा कर 17.8 हेक्टेयर हो गई है। सभी अस्थाई गौशाला में कुल बोया गया हरा चारे में 2.65 हेक्टेयर की बढ़ोतरी हुई है। गौशाला में साफ सफाई का ध्यान देते हुए लक्ष्मणपुर मटेही और नौसर गुमटिहा में सुंदरी करण करते हुए बोगन बेलिया के पेड़ लगवाए जा रहे है। सभी गौशालाओ में गौ वंशो हेतु नए टीन शेड का निर्माण कराया जा रहा है।
Related Articles
मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भण्डाफोड़, चोरी की 5 मोटरसाइकिलों के साथ 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार*
1 week ago
कुंभ भूमि प्रयागराज की सड़को को प्रदेश सरकार की बड़ी सौगात
August 2, 2024
डीएम ने किया तहसील उतरौला का निरीक्षण
September 7, 2024
फर्म संचालक ने ग्राम सचिव की मनमानी को लेकर लगाए गंभीर आरोप
September 21, 2024