समाज के सभी वर्ग को भाजपा का सदस्य बनाएं कार्यकर्ता- सभाकुंवर कुशवाहा

आशीष बरनवाल जनहित जागरण
भाटपार रानी, देवरिया। स्थानीय उपनगर स्थित मदन मोहन मालवीय डिग्री कॉलेज के कॉमन हॉल में भारतीय जनता पार्टी भाटपार रानी मंडल की सदस्यता अभियान कार्यशाला की बैठक मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यशाला का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाटपार रानी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक सभाकुंवर कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे एवं अन्य अतिथियों के द्वारा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों, जातियों और समुदायों को भाजपा से जोड़ने के लिए पार्टी पदाधिकारियों, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों को समूह विशेष संपर्क अभियान करना है। पार्टी को पुनः दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनाने के लिए कार्यकर्ता कमर कस लें।

तत्पश्चात जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दूबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रारंभ हो रहे सदस्यता अभियान दो चरणों में संपन्न होगा। साधारण सदस्यता अभियान 1 सितंबर से 25 सितंबर तक प्रथम चरण एवं 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक दूसरा चरण चलाया जाएगा। सक्रिय सदस्यता की घोषणा 1 अक्टूबर एवं अभियान 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। भाजपा की सदस्यता डिजिटल माध्यम से एवं ऑफलाइन माध्यम से प्रदेश द्वारा तय प्रारूप को भरकर भी सदस्य बना जा सकता है। साधारण सदस्य बनने के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति भारतीय नागरिक जो भाजपा के दो संकल्प, तीन मूल दर्शन और चार निष्ठाओं को स्वीकार करता हो वह भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकता है।सदस्यता ऑनलाइन होगी जहां कनेक्टिविटी समस्या है वहां पर पेपर फॉर्म भरा जा सकता है। सक्रिय सदस्यता लेने के लिए पार्टी में कम से कम 3 वर्ष सदस्य रहे हो केंद्र, प्रदेश, जिला, मंडल पर पार्टी के कार्यक्रमों में सहभागिता की हो। सक्रिय सदस्य बनने के लिए एक विधानसभा से 100 प्राथमिक सदस्य बनना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि एक बूथ पर कम से कम 200 सदस्य बनना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सांसद को बीस हजार एवं विधायक को दस हजार प्राथमिक सदस्य बनाने हैं। 8800 002024 पर मिस काल्स देकर भाजपा का सदस्य बन जा सकता है। उन्होंने कहा कि 11 सितंबर से 17 सितंबर तक सभी कार्यकर्ता बूथ स्तरीय संपर्क करेंगे। परिवार के सदस्यों को मिस्ड काल्स द्वारा सदस्य बनना है और लिंक से फार्म भरवाना है। सदस्यता अभियान के दौरान प्रत्येक सप्ताह में रविवार को अटल सदस्यता पर्व के रूप में मनाना है। सदस्यता पर्व के दिन सांसद, विधायक, पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपने आसपास के 20 लोगों को सदस्य बनना है। यह वर्ष अटल बिहारी वाजपेई का सौवां जन्मदिन वर्ष भी है। सदस्यों के घरों की दीवारों पर सदस्यता पर स्टीकर लगाना है। 29 सितंबर एवं 27 अक्टूबर को मन की बात को सदस्यता पर्व के साथ जोड़कर के सदस्य बनना है।

बैठक का शानदार संचालन मंडल महामंत्री मंटू पटेल ने किया।

बैठक में प्रमुख रूप से जिला कार्यसमिति सदस्य सुरेश तिवारी क्षेत्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री डॉ शम्स परवेज़ संतोष पटेल विशंभर पांडेय मंडल उपाध्यक्ष संतोष शाही गगन शाही शैलेश सिंह विवेक गुप्ता मण्डल मंत्री धर्मेंद्र कुशवाहा सुरेंद्र चौहान अशोक तिवारी सोनू वर्मा मण्डल मंत्री राजेश गुप्ता युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष सूर्या श्रीवास्तव अतुल श्रीवास्तव हरिकेश कुशवाहा आनंद पियूष उपाध्याय अमरेंद्र मौर्य लाल बाबू यादव के के मिश्रा मण्डल मंत्री जितेंद्र जायसवाल गुड्डू सहाय शुभंजय सिंह विनय गुप्ता राम अवधेश कुशवाहा विजय बरनवाल चंद किशोर द्विवेदी लक्ष्मण वर्मा हनुमान जायसवाल पीतांबर शाही अंकुश शाही हरकेश खरवार चंदन वर्मा सौरभ पटेल आदि कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।