व्यापारियों का हित एवं सम्मान सर्वोपरि- विजय मद्धेशिया
आशीष बरनवाल। जनहित जागरण

भाटपार रानी देवरिया। स्थानीय उपनगर के सुप्रसिद्ध श्री राम जानकी मंदिर परिसर में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल नगर इकाई भाटपार रानी की बैठक नव निर्वाचित अध्यक्ष विजय कुमार मद्धेशिया की अध्यक्षता एवं नगर महामंत्री राजेश कुमार गुप्ता के संचालन में संपन्न हुआ l
बैठक में भाटपार रानी के तहसील अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल एवं तहसील महामंत्री पवन कुमार गुप्ता के देखरेख में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। भाटपार रानी नगर व्यापार मंडल का विस्तार एवं कार्यकारिणी का गठन नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय कुमार मद्धेशिया ने किया।

उक्त बैठक को सम्बोधित करते हुए नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय कुमार मद्धेशिया ने कहा कि व्यापारी हित सर्वोपरि है व्यापारियों के मान और सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं होगाl
तत्पश्चात तहसील अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा l
इसके उपरान्त तहसील महामंत्री पवन कुमार गुप्ता ने व्यापारियों को एकजुट रहने को कहा। उन्होंने कहां कि नगर में व्यापारियों के साथ अगर किसी तरह का उत्पीड़न होता है तो सारे व्यापारी समाज एकजुट होकर उसका मुकाबला करें l
इसके बाद व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा ने छोटे बड़े सभी व्यापारियों को एक साथ लेकर चलने की बात कही l
व्यापार मंडल के संरक्षक सतीश बरनवाल ने व्यापारी हित के लिए सदैव खड़े रहने की बात कही। मीडिया प्रभारी आशीष बरनवाल ने कहा कि व्यापारी समाज एकजुट होकर कार्य करें। जगदीश मद्धेशिया ने कहा कि जब हम व्यापारी समाज संगठित रहेंगे तो हर परिस्थितियों में डटकर मुकाबला कर सकते हैं l उक्त बैठक में नगर व्यापार मंडल का विस्तार वहां पर उपस्थित सभी व्यापारियों ने करतल ध्वनि से किया और सर्वसम्मति से पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए l

जिसमें संरक्षक विजय कुमार गुप्ता नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश बरनवाल राजेंद्र जायसवाल सुनील कुमार मद्धेशिया सुग्रीव गुप्ता एवं सतीश मद्धेशिया, उपाध्यक्ष अनिल मद्धेशिया प्रकाश गुप्ता मनोज कुमार वर्मा अरविंद बर्नवाल जगदीश मद्धेशिया डॉक्टर अजीत चौहान मनोज गुप्ता, महामंत्री राजेश कुमार गुप्ता, मंत्री अभिषेक गुप्ता सोनू वर्मा कृष्ण मद्धेशिया उर्फ गोल्डी मद्धेशिया जितेंद्र गुप्ता परशुराम जायसवाल, कोषाध्यक्ष आबिद हुसैन, सह कोषाध्यक्ष अजय कुमार बरनवाल, संगठन मंत्री कन्हैया गुप्ता सौरभ पटेल, प्रवक्ता संजय कुमार गुप्ता, मीडिया प्रभारी आशीष बरनवाल, आय व्यय निरीक्षक संदीप बरनवाल बनाए गए एवं व्यापार मंडल के कार्यकारिणी सदस्यों में दुर्गेश्वर सोनी चंदन मद्धेशिया मुकुल बरनवाल दीपक बरनवाल राकेश बरनवाल दिनेश वर्मा आकाश वर्मा चंदन वर्मा तारकेश्वर कुशवाहा प्रिय रंजन वर्मा अतुल कुशवाहा मोहम्मद वारिस विनय मद्धेशिया विवेक मद्धेशिया बनाए गए l बैठक के अंत में उपस्थित सभी व्यापारियों ने व्यापार मंडल के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारीयो एवं कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई दिया l