महोबा को 712.93 लाख रूपये की प्रदेश सरकार की स्योगात।

महोबा की 06 परियोजनाओं के लिए 712.93 लाख रूपये मंजूर

Rs 712.93 lakh approved for 06 projects of Mahoba

लखनऊ Lucknow : प्रदेश सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में बुन्दलेखण्ड विकास निधि (राज्यांश) के अंतर्गत जनपद महोबा की 06 परियोजनाओं के लिए 712.93 लाख रूपये मंजूर किये हैं। मंजूर की गयी धनराशि जनपद महोबा के मुख्य विकास अधिकारी के निवर्तन पर रखी गयी है।नियोजन विभाग ने इस संबंध में आवश्यक आदेश जारी कर दिये हैं। आदेशानुसार मंजूर की गयी धनराशि से जनपद महोबा के दुलारा से घटेरा, स्याडी से तुर्रामुहार, धवारी से परथनिया, बारी से रिहुनियां, कुभां से बारी तथा ऐचाना से बबडी तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य कराया जायेगा।

Related Articles

Back to top button