Trending

हिन्दी भाषा है हमारा आत्म गौरव – महिपाल सिंह

हिन्दी दिवस पर विशेष हिन्दी पखवारे पर लगी लगी प्रदर्शनी में पुस्तकों का निरीक्षण करते प्राचार्य1



हिन्दी भाषा है हमारा आत्म गौरव – महिपाल सिंह

महोबा। हिन्दी दिवस के अवसर पर प्रारम्भ हुये हिन्दी पखवारे का केन्द्रीय विद्यालय में शुभारम्भ किया गया।

केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य महिपाल सिंह ने हिन्दी भाषा के महत्व को रेखांकित करते हुये कहा कि भाषा प्रत्येक देश और समाज की पहचान होती है।

हमारी हिन्दी भाषा का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने की जिम्मेदारी हमारे युवाओं के कन्धों पर है।

हमको अपने दैनिक दिनचर्या के कार्यो में या कार्यालयीन कार्यो में भी हिन्दी भाषा का प्रयोग कर भाषा के गौरव की अलख जगाने में अपनी महती भूमिका निभानी है।

विद्यालय के प्राचार्य महिपाल सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन करके समारोह का शुभारम्भ किया। हिन्दी पखवारे पर काव्य पाठ, निबन्ध आदि प्रयोगिताओं का आयोजन किया जायेगा।


हिन्दी पखवारे के मौके पर विद्यालय के शिक्षक शैलेष कुमार शर्मा ने बताया कि दिनांक 13 सितम्बर से 27 सितम्बर तक हिन्दी पखवाडा मनाया जायेगा।

इस मौके पर हिन्दी काव्य पाठ, निबन्ध, भाषण, पत्र लेखन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा।

साथ ही उन्होने हिन्दी की उपयोगिता पर भी विस्तार से प्रकाश डालते हुये कहा कि हिन्दी हमारी राष्ट्र भाषा है।

इसलिये हम सभी को पठन पाठन आदि में हिन्दी भाषण का अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिये।

वही विद्यालय के प्राचार्य महिपाल सिंह ने भी सभी से अधिकतर हिन्दी के प्रयोग की अपील की।

उन्होने बताया कि हमारी हिन्दी भारतीय संस्कृति के समय समन्यवय का मान रखती थी और सभी भाषाओं के शब्दों को अंगीकार कर लेती थी।

हिन्दी बोलने में हमें आत्म गौरव का भान होना चाहिये।


इस अवसर पर विद्यालय के पुस्तकालय में मोहिनी प्रजापति पुस्तकालयाध्यक्ष के कुशल मार्ग दर्शन में एक हिन्दी पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य महिपाल सिंह ने फीता काटकर किया।

प्रदर्शनी की सराहना करते हुये उन्होने बताया कि इससे विद्यालय के बच्चों को विद्यालय के पुस्तकालय में उपलब्ध्ध पुस्तकों की जानकारी होगी तथा वह उन्हें पढने के लिये भी प्रेरित होंगे।

इस मौके पर असित तिवारी, संजीव कुमार, आरके गुप्ता, सविता मिश्रा आदि शिक्षक भी उपस्थित रहे।


  1. ↩︎

Related Articles

Back to top button