Trending

क्या बिना अखिलेश के राहुल का जितना नामुमकिन?

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कहा है कि सपा कांग्रेस गठबंधन ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है।

और इसी गठबंधन के जरिए 2027 के विधानसभा चुनाव में हम लोगों को इतनी तैयारी करनी है ताकि 300 सीटें जीत सकें।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस संबंध में शनिवार को संबंधित पदाधिकारियों के साथ लोकसभा चुनाव के नतीजों की समीक्षा तो की ही साथ ही 2027 के चुनाव के लिए अभी से जुट जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि हम लोगों को उपचुनाव में अधिक से अधिक सीटें जीतनी हैं। प्रत्याशी तय करने के लिए अखिलेश यादव को अधिकृत कर दिया गया।

माना जा रहा है कि सपा अपने प्रत्याशियों का ऐलान भाजपा के प्रत्याशियों के नाम के आने के बाद ही करेगी। फैजाबाद से सांसद अवधेश प्रसाद ने पत्रकारों से कहा कि सपा उपचुनाव के लिए हमेशा तैयार है।

हम मिल्कीपुर सीट समेत सभी उपचुनाव जीतेंगे। वहां जिसे प्रत्याशी बनाया जाएगा उसे हम लोग जिताएंगे।

Related Articles

Back to top button