कुंभकर्णी नींद से जागे सरकार : कांग्रेस

भ्रष्ट कानून व्यवस्था व पुलिसिया उतपीड़न के खिलाफ कांग्रेस ने दर्ज कराया विरोध कहा कुंभकर्णी नींद से जागे सरकार

जनहित जागरण ब्यूरो चीफ चन्द्रकान्त पाण्डेय बस्ती।

बस्ती। आपको बताते चलें कि नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ़ भाजपा नेताओं और मंत्रियों कि आपत्ति जनक बयानबाजी धमकियों एवम उत्तर प्रदेश सरकार की ध्वस्त कानून व्यवस्था एवम पुलिसिया उत्पीड़न के विरोध में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पाण्डेय ज्ञानू के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया।

आपको बता दें कि शास्त्री चौक पर सैकड़ों की तादात में हाथों में नारा लिखी तख्तियां लेकर इकठ्ठा हुए और कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा सरकार व भ्रष्ट कानून व्यवस्था के विरोध में नारेबाजी करते हुए न्याय मार्ग होते हुए गांधी कला भवन पहुंचे।

यहां प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को जानकारी देते हुए कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव एवम जिला प्रभारी अमरेंद्र मल्ल ने कहा कि प्रदेश कि कानून व्यवस्था बेहद खराब हो चुकी है और कमजोर पिछड़े अल्पसंख्यकों दलितों वा कमजोर वर्ग के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है और पुलिस तरह तरह के उत्पीड़न कर रही है।

जिससे आहत होकर आज मंडल मुख्यालय पर कांग्रेस के लोगों ने प्रर्दशन कर सरकार को कुंभकर्णी नींद से जगाने का प्रयास किया है कहा कि इसके बावजूद यदि कानून व्यवस्था नहीं सुधरी तो हम लोग विधान सभा घेरने को मजबूर होंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने अपने गुर्गो को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को अपमानित करने वा उन्हें धमकियां देने के लिए खुला छोड़ दिया है केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रघुराज सिंह एवम सिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़ के खिलाफ़ आपराधिक मामला दर्ज कर न्याय संगत कार्यवाही किए जाने की मांग किया।

आक्रोश व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व विधायक अम्बिका सिंह जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय काजी सुहैल अहमद देवेंद्र श्रीवास्तव प्रवीण पाण्डेय डॉक्टर आलोक रंजन वर्मा ने भी भ्रष्ट कानून व्यवस्था और नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ़ आपत्ति जनक बयानबाजी को लेकर अपना अक्रोश व्यक्त किया।

विरोध प्रदर्शन में पूर्व सांसद मो० मुकीम अनिल भारती शौकत अली विश्वनाथ चौधरी सुरेन्द्र मिश्रा अमित सिंह गंगा प्रसाद मिश्रा अशोक श्रीवास्तव कौशल त्रिपाठी सुनील कुमार पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button