उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक हुई संपन्न

आशीष बरनवाल। जनहित जागरण

बैठक के दौरान नगर व्यापार मंडल का हुआ चुनाव

विजय मद्धेशिया अध्यक्ष,राजेश गुप्ता महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष आबिद हुसैन सर्वसम्मति से चुनें गए

भाटपार रानी देवरिया। स्थानीय उपनगर के आर्य समाज धर्मशाला में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल भाटपार रानी की बैठक संपन्न हुई l उक्त बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल भाटपार रानी के तहसील अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल ने किया तथा संचालन तहसील महामंत्री पवन कुमार गुप्ता ने किया l


इस दौरान बैठक के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल देवरिया के जिलाध्यक्ष शक्ति गुप्ता ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारियों का सम्मान सर्वोपरि है जब हम सभी व्यापारी संगठित रहेंगे तो हर समस्याओं का मुकाबला डटकर कर सकते हैं व्यापारियों के संगठित रहने के लिए ही व्यापार मंडल का गठन हुआ है जिससे व्यापारियों के ऊपर कोई भी असामाजिक तत्व या शासन प्रशासन गलत तरीके से पेश आए तो हम व्यापारी संगठित होकर उसका मुकाबला कर सके l इसके उपरान्त जिला उपाध्यक्ष जवाहरलाल बरनवाल व जिला संगठन मंत्री अनिल जायसवाल ने व्यापारियों को एकजुट रहने की अपील की। तत्पश्चात जिला उपाध्यक्ष रामदरश गुप्ता उपाध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल एवं देवेश गुप्ता ने व्यापारी एकता पर बल देने की बात कही l

व्यापारी एकता जिंदाबाद का नारा लगाते व्यापारी समाज

बैठक के दौरान सभी उपस्थित व्यापारियों की सहमति से विजय कुमार मद्धेशिया को भाटपार रानी नगर व्यापार मंडल का अध्यक्ष चुना गया व राजेश गुप्ता को नगर महामंत्री तथा आबिद हुसैन को कोषाध्यक्ष चुना गया। जिसकी घोषणा जिलाध्यक्ष शक्ति गुप्ता ने वहां पर उपस्थित सैकड़ो व्यापारियों के बीच किया। व्यापारियों ने व्यापार मंडल जिंदाबाद के नारों के साथ नवनिर्वाचित अध्यक्ष महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष का स्वागत कर फूल मालाओं से लाद दिया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में विजय कुमार गुप्ता ने व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दिया तथा कहा कि व्यापारिक हित के लिए मुझे जब भी पुकारा जाएगा मैं सदैव खड़ा रहूंगा उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं महामंत्री से व्यापारिक हित में कार्य करने के लिए कहा एवं वहां उपस्थित व्यापारियों से भी उन्होंने अपील किया कि व्यापार मंडल अध्यक्ष के एक आह्वान पर आप सभी व्यापारी एकत्रित हो, जिससे किसी भी व्यापारी के खिलाफ अगर उत्पीड़न होता है तो आप मुकाबला कर सके l

उक्त अवसर पर राजेन्द्र जायसवाल, राजेश गुप्ता, शैलेश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, सभासद चंदन कुमार मद्धेशिया, सभासद दुर्गेश्वर सोनी, दुर्गा मद्धेशिया, पवन मद्धेशिया, जितेंद्र मद्धेशिया, मंटू पटेल, सोनू वर्मा, संजय गुप्ता पत्रकार, प्रमोद गुप्ता पत्रकार, चन्दन गुप्ता पत्रकार, सतीश मद्धेशिया परशुराम जायसवाल अनिल कुमार मद्धेशिया गुलाब मद्धेशिया जितेन्द्र गुप्ता, जगदीश मद्धेशिया, अशोक जायसवाल, बबलू जायसवाल धनु गुप्ता विजय गुप्ता अभिषेक गुप्ता राजेश जायसवाल जितेंद्र जायसवाल श्री राम वर्मा अरविंद बर्नवाल विवेक गुप्ता राहुल मद्धेशिया गोविंद बरनवाल ओमप्रकाश मद्धेशिया दीपक गुप्ता कमलेश वर्मा साहिल बरनवाल पंकज कुमार सहित भारी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे और नवनिर्वाचित अध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष को व्यापारियों ने इस खुशी में फूल मालाओं से लाद दिया एवं बधाई दी।

Related Articles

Back to top button