कीरत सागर में विसर्जन से पूर्व पूजन अर्चन करते भक्तगण।

ब्यूरो चीफ चित्रकूटधाम मंडल

भक्तों ने विध्न विनाशक को किया नम आंखों के साथ गणपति को विदा ।

महोबा। गौरी नन्दन विध्न विनाशक गणपति महाराज का एक सप्ताह तक श्रद्वालुओं ने पूरी श्रद्धा व भक्ति के साथ उनका पूजन अर्चन किया। गणेश उत्सव समिति के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा विसर्जन पर एक विशाल शोभा यात्रा निकाली गई।

जिसमें विध्न विनाशक के अलावा बच्चों की अन्य मनमोहक झांकियां शोभा यात्रा के साथ चल रही थी। गाजे बाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई झांकी में पूरा जिला गणपति वप्पा मोरया अगले वरस तू जल्दी आ की धूम से गूंजता रहा।

गणेश उत्सव समिति के पदाधिकारी सहित सभी श्रद्धालुओं द्वारा विन्ध विनाशक गणपति महाराज को एक सप्ताह बाद उनके विसर्जन को लेकर एक विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें गणपति की प्रतिमा के अलावा बच्चों की मनमोहक झांकियां कई रुपों में सजी हुई थी।

शोभा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरती हुई मुख्य बाजार, आल्हा चौक, ऊदल चौक, सुभाष चौकी होते हुये कीरत सागर तटबंध पर पहुंची। शोभा यात्रा के आगे आगे बैण्डबाजों की धुनों पर बच्चे बडे बूढे नाचते गाते हुये चल रहे थे।

गणपति बप्पा मोरया रे अगले बरस तू जल्दी आ की धुनों पर महिलायें भी मंगल गीत गाती हुई चल रही थी। विध्न विनाशक को बडी ही धूमधाम के साथ नम आंखों से विदाई दी।

शोभा यात्रा विभिन्न मार्गो से गुजरते हुये विसर्जन कीरत सागर तटबंध पर श्रद्धालुओं ने विधि विधान से सिद्व विनायक, गौरी पुत्र की पूजा अर्चना की तथा दर्जनो की संख्या में श्रद्वालुओं ने नम आंखों ने विध्न विनासक को गणपति बप्पा मोरया अगले वरस तू जल्दी आ नारों के साथ विसर्जन किया।

इस मौके पर विभिन्न मुहल्लो से आई करीब दो दर्जन से अधिक झांकियों का विद्यान ब्राम्हणों द्वारा पूजा अर्चन कर श्रद्वा पूर्वक नम आंखों से विर्सजन किया गया। कस्बे में धूमधाम से मनाया जा रहा।

भगवान श्री गणेश महोत्सव कस्बे में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। कस्बे में जगह जगह श्री गणेश की प्रतिमाओं को स्थापित कर पूजा पाठ किया जा रहा है।

नवयुवकों की टोली सुबह शाम मंदिरों में भजन,गीत से माहोल को भक्तिमय कर रहे है। कस्बे के भैरवगंज में श्री गणेश महोत्सव विगत कई वर्षों से मनाया जा रहा है।

श्री गणेश चतुर्थी के दिन श्री गणेश प्रतिमा की विधि विधान से पूजन करके मूर्ति की स्थापना की गई थी। सुबह व शाम भगवान की भव्य आरती की जाती है। उसके बाद भक्तगण संकीर्तन करते हैं, बाद में प्रसाद वितरण किया जाता है।

इसी क्रम में प्राचीन श्री गणेश मंदिर दाऊ तालाब के पास में भक्तगण प्रतिदिन पूजा अर्चना कर उत्सव मनाते है। भेरवगंज गणेश महोत्सव आयोजक चन्द्रशेखर तिवारी ने बताया कि कस्बा श्रीनगर में विगत 50 वर्षों से श्री गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है।

भक्तगण सैकड़ों की संख्या सम्मिलित होते अपना सहयोग करते हैं। इस मौके पर जानकी पुजारी, देवी सिंह ठाकुर, संतोष तिवारी, संदीप तिवारी, दीपू तिवारी, दारा सिंह ठाकुर, लखन सैनी, किशोरी कारपेंटर, राहुल तिवारी, शुशील गुप्ता, शिप्पू गुप्ता, अंकित सोनी सहित भक्तगण एवं मुहालवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button