झंडा ऊंचा रहे हमारा विजयी विश्व तिरंगा प्यारा यही है भाजपा का संदेश- राजेश मिश्रा

मंडलेश्वर तिवारी जनहित जागरण

बरहज। मईल थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीराम महाविद्यालय तेलिया कला में भाजपा मंडल भागलपुर पैना की बैठक मण्डल अध्यक्ष दिनबंधु सिंह के अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्र ने हर घर तिरंगा यात्रा आगामी तीन दिवसीय तिरंगा यात्रा में उन्होंने कहा कि भाजपा के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस से पूर्व में ही हर घर तिरंगा फहराया जाय। तत्पश्चात भाजपा मंडल अध्यक्ष दीनबंधु व बरहज के संयोजक प्रमोद मिश्र ने कहा कि आजादी का महोत्सव ऐसे मनाया जाय कि सभी भारत वर्ष के नागरिकों को यह पता लगे कि यह आजादी को दिलाने में हजारों क्रांति कारियो ने अपना बलिदान दिया है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भागलपुर दीनबंधु सिंह,शिवम पांडेय ,इंद्रदेव निषाद,अंकित सिंह माही युवा मोर्चा अध्यक्ष भागलपुर दिनेश तिवारी , सिम्पू सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button