न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा

पीड़ित मनोज कुमार नाई ने कहा मुझे संविधान पर है पूर्ण विश्वास देर सही पर होगा इंसाफ

दिलीप कुमार वर्मा तहसील संवाददाता जगतपुर, रायबरेली

रायबरेली। जगतपुर पुलिस की लचर कार्य शैली के चलते लगभग 6 महीने बाद कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा।

आपको बताते चलें कि यह पूरा मामला जनपद रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दौलतपुर का है जहां पर पीड़ित मनोज कुमार के बताएं अनुसार पुत्र विभव जिसकी उम्र महस 11वर्ष थी, उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर शव को पेड़ से लटका देने का मामला प्रकाश में आया था।

मृतक विभव के पिता मजदूर मनोज कुमार नाई लगातार बेटे के आरोपियों को सजा दिलाने हेतु शासन प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे थे परंतु उन्हें शासन प्रशासन से न्याय न मिल सका जिसके चलते पीड़ित मनोज कुमार नाई ने न्यायालय का रुख अख्तियार किया।

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कोर्ट के आदेशानुसार पुलिस ने दौलतपुर गांव निवासी विजय कुमार साहू ,प्रमोद कुमार, सुमित कुमार, एवम् राहुल चारों आरोपियों पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी।

Related Articles

Back to top button