विकसित भारत की थीम पर मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

आशीष बरनवाल जनहित जागरण

भाटपार रानी ,देवरिया। स्थानीय तहसील क्षेत्र अंतर्गत बेलपार पंडित स्थित संस्थान ज्ञान कुंज एकेडमी में 78 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ केन यूनियन भाटपार रानी के पूर्व अध्यक्ष श्री दान बहादुर सिंह व डायरेक्टर राजेश कुमार सिंह ने ध्वजारोहण करके किया।

इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। कक्षा- 8 की छात्रा रूपम दीक्षित एवं दिशा कुशवाहा ने सरस्वती वंदना, आकांक्षा मद्धेशिया, काजल शाह एवं अंजलि विश्वकर्मा ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। आदित्य तिवारी ने ‘हम कथा सुनाते’ गीत प्रस्तुत करके सबका मन मोह लिया। अभिनव पाण्डेय, आदर्श पाण्डेय, सत्यम गुप्ता व अनमोल तिवारी ने अंग्रेजी में भाषण दिया तथा आराध्या पाण्डेय, पुण्य पाण्डेय, आराध्या कुशवाहा, संजना कुमारी, अंजलि विश्वकर्मा, अनन्या, सुहानी पाण्डेय, रवि कुशवाहा, करन पासवान, संस्कृति सिंह एवं गोविंद तिवारी ने हिंदी में भाषण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र यश कुशवाहा ने देशभक्ति पर शायरी व आदर्श कुशवाहा, रुखसार खातून, पंकज प्रजापति, तेजस शाही, कार्तिक कुशवाहा, जागृति यादव, प्रियांशु भारती, आदित्य, हर्ष सिंह इत्यादि ने कविता प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए अंशु ग्रुप कक्षा- 3 से देश रंगीला पर बहुत ही खूबसूरत नृत्य प्रस्तुत किया। हर्षिता ग्रुप कक्षा 3 ने चंदा चमके चम चम पर, दिशा ग्रुप कक्षा 8 ने आसमान पर नजर आए, श्रद्धा ग्रुप का कक्षा 5 ने ए वतन मेरे आजाद रहे तू, नैंसी ग्रुप LKG ने जलवा जलवा पर, आदित्य ग्रुप कक्षा 8 ने क्या कभी अंबर से पर, आंचल ग्रुप कक्षा 7 ने राम आएंगे पर, माही ग्रुप कक्षा 1 ने छोटे-छोटे सपने हो पर, अनन्या ग्रुप UKG ने पापा मेरे पापा पर, आयुषी ग्रुप नर्सरी ने स्कूल नहीं जाना पर, गुलाम ग्रुप एलकेजी ने जय हो पर अथर्व ग्रुप कक्षा 3 ने इंडिया वाले पर शगुन ग्रुप कक्षा 2 ने हम भीमराव के बच्चे हैं पर अनन्या ग्रुप कक्षा चार ने फिर भी दिल है हिंदुस्तानी पर आशीष ग्रुप कक्षा 1 ने नमो नमो जी शंकरा पर, बिट्टू ग्रुप कक्षा 8 ने संदेशे आते हैं पर, सुमित ग्रुप कक्षा 6 ने ए मेरी जोहरा जबी पर, चंदन ग्रुप कक्षा 2 ने मुकाबला गाने पर, प्रिया ग्रुप कक्षा 6 ने मेरे ढोलना, दिशा व अंकिता महाभारत कत्थक डांस, दृष्टि ग्रुप कक्षा 7 ने भारत की बेटी, अनुष्का ग्रुप कक्षा 6 ने कर हर मैदान फतह, नीता एवं दीपिका बेटी हिंदुस्तान की, खुशी ग्रुप कक्षा 5 ने घर मेरे परदेसी आ एवं पंखुड़ी कक्षा 5 ने ये मेरा इंडिया गाने पर खूबसूरत नृत्य प्रस्तुत कर झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर मानवेंद्र ग्रुप कक्षा 4 ने एक शिक्षाप्रद नाटक प्रस्तुत किया, शगुफ्ता ग्रुप ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ शीर्षक के तहत लड़कियों की शिक्षा का महत्व बहुत ही सरल तरीके से रंगमंच के माध्यम से समझाया। राजवीर ग्रुप कक्षा 6 ने अनपढ़ नेता शीर्षक के तहत एक मनोरंजक नाटक प्रस्तुत किया और शिक्षा का महत्व बताया। कक्षा 7 में शिक्षक छात्र संबंध पर मनोरंजक नाटक प्रस्तुत किया। इस अवसर पर वर्तिका पाण्डेय कक्षा 7 ने भी संविधान की प्रस्तावना अत्यंत आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत करके समा बांध दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री धनंजय पाण्डेय ने संबोधित करते हुए कहा कि देश का हर नागरिक अपने दायित्वों का सही निर्वहन करें यही सच्ची देशभक्ति है। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर श्री राजेश सिंह ने कहा कि विकसित भारत के लिए शिक्षा एक महत्वपूर्ण घटक साबित होगी अगर शिक्षक पूर्ण मनोयोग से बच्चों को अपना सर्वस्व ज्ञान स्थानांतरित करने का प्रयास करें तो हमारे देश को विकसित होने से कोई नहीं रोक सकता। हमारा देश आसमान की बुलंदियों को छूएगा तब शहीदों एवं देश भक्तों का सपना पूरा होगा। कार्यक्रम का संचालन नव्या वर्मा, अंजलि वर्मा व कृति पाण्डेय के द्वारा किया गया। इस अवसर के दौरान शिक्षकगण अंगद कश्यप, अभिषेक पाण्डेय, नितेश, चंद्रभान मिश्रा, अमृता मौर्य, जेबा खातून, श्रेया तिवारी, रिया पाण्डेय, कुसुम यादव, काजल पाण्डेय, दिव्या पाण्डेय अंजलि यादव, प्राची गुप्ता, छोटी, डिंपल यादव, निधि व कर्मचारीगण अवधेश यादव, जितेंद्र यादव, बृजेश यादव, सद्दाम, हीरालाल, गुड्डू पटेल, मोहनलाल यादव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button